{"_id":"68223848cc4628843b02ac7c","slug":"a-young-man-who-came-to-his-sisters-house-to-attend-a-wedding-ceremony-died-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-128251-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शादी समारोह में शामिल होने बहन के घर आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शादी समारोह में शामिल होने बहन के घर आए युवक की मौत
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव में रविवार की रात शादी समारोह में शामिल होने बहन के घर आए युवक की मौत हो गई। वह सुबह बिस्तर पर मृत हाल में मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
शाहगंज बाजार निवासी रिंकू (25) की बहन के ससुराल में शादी समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए वह भी राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव आया था। रविवार की रात शादी के दौरान उसने सभी को खाना खिलाया।
फिर देर रात नींद आने की बात कहकर पड़ोस के एक घर में सोने चला गया। सोमवार की सुबह लड़की की विदाई के बाद परिजनों ने उसे उठाया, मगर वह नहीं उठा। उसे सोता समझ उसके भाई सहित अन्य परिजन शाहगंज लौट गए।
विज्ञापन
काफी देर बाद भी जब वह नहीं उठा तो रिश्तेदारों ने उसे उठाकर नहलाया और तेल भी मालिश किया। बावजूद उसके अंदर कोई हरकत देखने को नहीं मिली। नाक से उसके खून आ रहा था।
आनन-फानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी।