फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man was killed by attacking him with sticks

Sonebhadra News: पुराने विवाद में युवक की लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से वारकर हत्या

Tue, 07 May 2024 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
A young man was killed by attacking him with sticks
सलखन (सोनभद्र)। चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी के मीना बाजार में पुराने विवाद को लेकर मनबढ़ों ने युवक की लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से जमकर पिटाई की। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने चार नामजद पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मारकुंडी निवासी शिवचंद यादव का पुत्र श्याम नारायण (35) मंगलवार को घर से मीना बाजार में खरीदारी के लिए जा रहा था। पिता शिवचंद के मुताबिक रास्ते में गांव के ही कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पिटाई से श्याम नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि श्याम नारायण का आरोपियों से कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में उस पर हमला हुआ है। चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सगे भाइयों समेत चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

चोपन। मारकुंडी गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार की शाम चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मृतक श्यामनारायण के पिता शिवचंद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने लालचंद, उसके भाई त्रिभुवन, चंद्रमणि और सुरेश यादव के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि मृतक का आरोपियों से पुराना विवाद चल रहा है। इसी विवाद में लाठी डंडे से वार कर दिया गया। अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed