फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man was killed after being struck by the current

करंट की चपेट में आने से युवक की गई जान

Tue, 12 May 2020 08:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
A young man was killed after being struck by the current
घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोरट गांव में मंगलवार की शाम हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गांव में बकरी चराने के दौरान यह हादसा हुआ। युवक को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

कोरट निवासी राजकुमार (20) मंगलवार को बकरी चरा रहे थे। पास में ही टूटा हुआ हाई वोल्टेज तार झूल रहा था, जिसके संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। वहां से कुछ दूरी पर अपना काम कर रहे ग्रामीणों की निगाह उन पर पड़ी, तो वे लोग तत्काल उनकी ओर मदद के लिए दौड़े। किसी प्रकार से लोगों ने राजकुमार को तार से हटाया। एंबुलेंस की सहायता से युवक को सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। चिकित्सक मुन्ना प्रसाद ने बताया कि अस्पताल आने से पहले युवक ने दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम के लिए सूचना पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed