फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man riding a bike died after being hit by a truck in Babhani Renukoot

Sonbhadra: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, भाग रहे ट्रक ड्राइवर को लोगों ने ऐसे पकड़ा

Sat, 27 Aug 2022 11:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 27 Aug 2022 11:53 AM IST
सार

बभनी कस्बे के पास ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पीछा कर लोगों ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
A young man riding a bike died after being hit by a truck in Babhani Renukoot
फाइल फोटो, मिथिलेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अम्बिकापुर मार्ग पर शुक्रवार की रात बभनी कस्बे के पास ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


बभनी निवासी देवीशंकर का पुत्र मिथिलेश (16) और पड़ोसी अनिल कुमार (18) शुक्रवार को बाइक से कहीं गए थे। देर रात घर लौटते समय कस्बे में ही अंबिकापुर (छग) की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पीछा कर लोगों ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मिथिलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनिल कुमार की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed