फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man going on foot dies after being hit by a bike

पैदल जा रहे युवक की बाइक के धक्के से मौत

Thu, 14 Apr 2022 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
A young man going on foot dies after being hit by a bike
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खड़देउर ग्राम में बुधवार रात अज्ञात बाइक की चपेट में आने से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खड़देउर निवासी बृज बहादुर पटेल (19) पुत्र प्रभु नारायण पटेल बुधवार रात किसी काम से पैदल ही गांव में कहीं गया था। जब वह घर लौट रहा था तभी बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी घोरावल पहुंचे जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवता नंद सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed