{"_id":"66ccbe92a52715267d0a8dd9","slug":"a-young-man-entered-the-drain-to-wash-his-hands-and-feet-lost-his-life-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-117142-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नाले में हाथ- पैर धोने उतरा युवक, गंवा बैठा जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नाले में हाथ- पैर धोने उतरा युवक, गंवा बैठा जान
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के बरवा गांव में रविवार की रात उफनाए नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक नाले के पानी में हाथ-पैर धो रहा था। इसी दौरान तेज बहाव में आकर डूब गया। करीब तीन घंटे बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरवा गांव निवासी शैलेश सिंह पटेल उर्फ दीपक (27) पुत्र रामेश्वर सिंह रविवार की देर शाम घर से किसी काम से निकला था। पिपरी गांव में रोड पर स्थित नाले का पानी बह रहा था। दीपक उसमें हाथ-पैर धोने लगा।
इसी दौरान वह फिसलकर नाले में गिर गया और तेज बहाव के बीच फंस गया। गांव के कुछ लोगों ने दीपक को नाले में गिरते देख शोर मचाया और उसे बचाने के लिए नाले में कूद गए, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कही पता नहीं चला।
विज्ञापन
रात करीब दस बजे फिर से रिश्तेदार और ग्रामीणों ने दोबारा खोज शुरू की और बाहर निकालते हुए शाहगंज कस्बे के चिकित्सक के यहां ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दीपक के पिता रामेश्वर पटेल घोरावल तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। दीपक का एक पांच साल का बेटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।