फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A truck charcoal recovered, driver arrested

एक ट्रक चारकोल बरामद, चालक गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
A truck charcoal recovered, driver arrested
शक्तिनगर। कोयले में चारकोल मिलाने के खेल में शनिवार को पुलिस ने एक ट्रक चारकोल बरामद किया। चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने झारखंड प्लांट से चारकोल लाने और उसे कोयले में मिलाकर बेचने की बात बताई है। पुलिस इस कार्य में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है। अमर उजाला ने कोयले में चारकोल मिलावट के खेल पर 21 मई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आई शक्तिनगर पुलिस ने कृष्णशिला रेलवे साइडिंग से चारकोल लदा ट्रक पकड़ा। ट्रक पर झारखंड का नंबर है। गिरफ्तार चालक मो. अरशद निवासी होलंग मासियातू, थाना बालूमात जनपद लातेहार ने बताया कि वह फिलहाल हाईस्कूल पिसका नगड़ी जिला रांची में रह रहा था। वह झारखंड के राजगढ़ स्थित प्लांट से चारकोल लादकर लाता है और उसे ज्यादा पैसा पाने की नियत से कोयले में मिलाकर बेचता है। पूछताछ में उसने कुछ अन्य लोगों के भी नाम बताए हैं। शक्तिनगर एसओ मिथिलेश मिश्र ने बताया कि उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में बीना चौकी प्रभारी अश्वनी राय, हेड कांस्टेबल सतीश सिंह, विकास मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed