फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A tractor trolley loaded with straw overturned, and the driver burned alive in the fire.

UP: सोनभद्र में भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, आग की लपटों के साथ भागा चालक, तड़पकर माैत; तीन लोग घायल

Sat, 20 Sep 2025 02:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 02:09 AM IST
सार

यूपी के साैनभद्र जिले में दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर माैके पर बभनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे चालक को अस्पताल भेजा, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
A tractor trolley loaded with straw overturned, and the driver burned alive in the fire.
बभनी क्षेत्र के शीशटोला जंगल में ट्रैक्टर पलटने के बाद लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

Sonbhadra News: बभनी थाना क्षेत्र के शीश टोला गांव के जंगल में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ से भूसा लादकर आते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चालक उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर में आग लग गई, जिससे चालक जिंदा जल गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


बभनी क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी भीम सिंह (30) छत्तीसढ़ के केनवारी से ट्रैक्टर ट्राॅली पर भूसा लादकर गांव आ रहा था। शीश टोला जंगल में मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे भीम सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जबकि ट्रैक्टर पर बैठे श्यामपति, गुड्डी समेत तीन मजदूर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


इसी बीच ट्रैक्टर में आग लग गई। भीम बचाओ-बचाओ की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर सका। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ और घायलों को सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया है। एसओ ने बताया कि ट्रैक्टर की बैटरी में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed