फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A teenager who came for a wedding procession was crushed by a truck and died

Sonebhadra News: बरात में आए किशोर को ट्रक ने कुचला, मौत

Wed, 30 Apr 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
A teenager who came for a wedding procession was crushed by a truck and died
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकाकापुर मार्ग पर मंगलवार की रात बेकाबू ट्रक ने किशोर को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किशोर एक बरात में शामिल होने यहां आया था। घटना के बाद आनन-फानन शादी की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। विंढमगंज के हरपुरा गांव से बभनी में बरात आई थी। इसी में शामिल होने हरपुरा निवासी परषोत्तान गाेंड का पुत्र नंदलाल (13) भी आया था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 11 बजे दरवाजे पर बरात लग रही थी। बराती नाच रहे थे। उसी समय रेणुकूट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बरात में शामिल नंदलाल को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है। किसी प्रकार से शादी की रस्में पूरी कराई गई। नंदलाल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना की सूचना मिलते ही मातम छा गया।

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed