फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A population of two lakhs will face problems for electricity in summer

Sonebhadra News: गर्मी में बिजली के लिए परेशान होगी दो लाख की आबादी

Thu, 20 Mar 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
A population of two lakhs will face problems for electricity in summer
सोनभद्र। जनपद का तापमान बढ़ने लगा है। मार्च में ही तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ बिजली की खपत भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मगर गर्मी के मद्देनजर बिजली निगम की तैयारियां नाकाफी हैं। क्योंकि ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध न हो पाने के कारण रॉबर्ट्सगंज उपखंड अंतर्गत कुसुम्हा और पिपरी उपखंड के नधिरा और घिवही उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि अभी तक नहीं की जा सकी है। लटकते जर्जर तारों को बदलने का काम भी पूरा नहीं हो सका है। इस कारण इन उपकेंद्रों से जुड़ी करीब दो लाख की आबादी को गर्मी में परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज के सुकृत, केवली, सलखन दुबेपुर, ऊंचडीह, शाहगंज, कुसुम्हा स्थित विद्युत उपकेंद्र और विद्युत वितरण खंड पिपरी के नधिरा एवं घिवही उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की जानी थी। सुकृत, सलखन, केवली, शाहगंज स्थित उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि पिछले साल कर ली गई। मार्च की शुरुआत में ऊंचडीह और दुबेपुर स्थित उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि हुई है। किसी उपकेंद्र पर पांच एमवी तो किसी पर 10 एमवी के ट्रांसफाॅर्मर लगाकर क्षमता वृद्धि की गई है। सलखन उपकेंद्र में पांच एमवी की जगह 10 एमवी का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। इसके साथ ही 10 एमवी का एक अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगा है। चूंकि सलखन क्षेत्र का एरिया लंबा है। इसलिए यहां अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वहीं, रॉबर्ट्सगंज उपखंड अंतर्गतकुसुम्हा और पिपरी उपखंड के नधिरा और घिवही उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि अब तक नहीं की जा सकी है। कुसुम्हा उपकेंद्र की पिछले साल ही क्षमता वृद्धि की जानी थी, मगर ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध नहीं हो सका। यहां पांच एमवी का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। यहां एक 10 एमवी का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाना है। क्षमता वृद्धि नहीं होने से पिछले साल गर्मी में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई थी। ट्रांसफाॅर्मर को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाना पड़ा था। अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर मिलने के साथ ही कुसुम्हा उपकेंद्र की भी क्षमता वृद्धि करा दी जाएगी। नधिरा और घिवही उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि होने में काफी वक्त लगेगा। इससे इन उपकेंद्रों से जुड़ी करीब दो लाख की आबादी को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
निर्माण के बाद भी किरबिल उपकेंद्र नहीं हुआ शुरू
म्योरपुर ब्लॉक के किरबिल में 220/132/33 केवी का बिजली उपकेंद्र बनकर तैयार है, मगर पारेषण लाइन नहीं खींचे जाने से उपकेंद्र चालू नहीं हो सका है। गर्मी से पहले यह उपकेंद्र चालू हो गया होता तो, उपभोक्ताओं को राहत मिलती। मगर ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
---
जर्जर तारों को बदलने की कवायद भी सुस्त
जनपद सोनभद्र में आरडीएस योजना के तहत गांवों में लटक रहे जर्जर तारों को बदलने का काम भी सुस्त है। जर्जर तारों के सहारे ही गांवों में सप्लाई चल रही है। गर्मी में हवा चलने पर जर्जर तार भी उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ाएंगे।
---
वर्जन:
ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध नहीं होने से कुसुम्हा उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि नहीं हो सकी है। जैसे ही ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध होगा, क्षमता वृद्धि करा दी जागएी। सुकृत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि हो गई है। - रत्नेश, एसडीओ-मधुपुर।

---
वर्जन:
बिजली उपकेंद्र नधिरा और घिवही की क्षमता वृद्धि की जानी है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। दोनों उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि में छह महीने लग सकते हैं। - दिलीप कुमार, एक्सईएन-विद्युत वितरण खंड पिपरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed