{"_id":"583488b74f1c1b234113b432","slug":"a-million-of-bank-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से एक लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के रमपथरा गांव में स्थित इलाहाबाद बैंक के अति लघु शाखा का ताला तोड़ कर सोमवार की रात चोर एक लाख नकदी और लैपटॉप चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह बैंक में झाडू़ लगाने आए बैंकमित्र को चोरी की जानकारी हुई।
रमपथरा गांव निवासी बैंकमित्र संतोष पांडेय के मकान में इलाहाबाद बैंक का अति लघु शाखा है। संतोष के मुताबिक सोमवार की रात शाखा बंद करके वह अपने एक परिचित के यहां बर्थडे पार्टी में चला गया। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे शाखा में झाडूूू लगाने के लिए जब वह गया तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे के अंदर बैंक से संबंधित सभी कागजात इधर-उधर बिखरे पड़े थे। काउंटर का लॉक टूटा था और उसमें से नकद पैसे गायब था।
बैंकमित्र के मुताबिक चोरों ने लगभग एक लाख नकद और एक लैपटॉप ले गए। चोरी किए गए रकम में 100, 500 और 2000 के नोट हैं। उधर बैंक के शाखा में चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। करमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस घटना के बारे में आस-पास में रहने वाले लोगों से पूछताछ की। लेकिन बैंक में हुई चोरी के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं हाथ लगा। पुलिस जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक बैंकमित्र ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को नहीं दी थी।