फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A middle-aged man crossing the track died after being hit by a goods train.

Sonebhadra News: पटरी पार कर रहे अधेड़ की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

Thu, 15 Feb 2024 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
A middle-aged man crossing the track died after being hit by a goods train.
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुटबेढ़वा में रेलवे स्टेशन के पूरब छोटी पुलिया के पास बुधवार की रात मालगाड़ी से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेल पटरी पार करने के दौरान घटना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरेंद्र पासवान (50) बुधवार की देर रात पैदल ही रेल लाइन पार कर रहा था। इसी बीच दुद्धी से नगर उटारी झारखंड की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रेन के धक्के से वह पटरी के दूसरी ओर चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे विंढमगंज पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। दुद्धी ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है। सुरेंद्र परिवार में एकमात्र कमाऊ सदस्य था। घर में बूढी मां, पत्नी और बच्चे हैं। एक लड़की शादी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed