फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A kutcha house collapsed due to rain, three children injured

Sonebhadra News: बारिश से गिरा कच्चा मकान, तीन बच्चे घायल

Sat, 10 Aug 2024 06:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
A kutcha house collapsed due to rain, three children injured
अनपरा। नगर के वार्ड नंबर आठ में बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश में मनरहवां में एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो बच्चों को अंदरुनी चोटें आई हैं। घर के अन्य लोगों ने भागकर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन


गत दिनों से क्षेत्र में झमाझम बारिश से लोगों को जहां एक तरफ राहत मिल रही वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के कच्चे मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। मनरहवां में प्राथमिक विद्यालय से कुछ दूरी पर एक छोटी नदी बहती है। नदी से सटकर पन्नालाल की जमीन है। उस पर वह अपना कच्चा मकान बनाकर रह रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तेज बारिश में मकान गिर गया। उस समय पन्नालाल अपनी पत्नी और 6 बच्चों के साथ मकान में सो रहे थे। सभी ने घर के बाहर भागकर जान बचाई। मलबे की चपेट में आने से रमाशंकर, रामसुभाष और संदीप घायल हो गए। इस दौरान रमाशंकर को गंभीर चोटें आई हैं। मलबा हटाकर किसी तरह रमाशंकर को निकालकर डिबुलगंज अस्पताल में भर्ती कराया। पन्नालाल ने नुकसान की भरपाई करने और पक्का मकान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed