फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A gravel-laden truck overturned in the middle of the road, leaving vehicles stuck in a traffic jam.

Sonebhadra News: बीच सड़क राखड़ लदा हाइवा पलटा, जाम में फंसे वाहन

Thu, 01 Jan 2026 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
A gravel-laden truck overturned in the middle of the road, leaving vehicles stuck in a traffic jam.
बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर जरहा गांव के पास बुधवार की रात अनियंत्रित होकर एक राखड़ लदा ट्रेलर पलट गया। मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर चारों तरफ राख फैलने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एनटीपीसी रिहंदनगर के राख बांध से राख लोड कर एक हाईवा बुधवार की शाम छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की ओर जा रहा था। जरहां गांव के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और हाईवा मुख्य मार्ग पर पलट गया। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए मौके पर पहुंचे। लोगों ने मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकलते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। सड़क पर राख फैलने के कारण भारी वाहनों के पहिए थम गए। रात भर बड़ी गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ छोटी गाड़ियों और बाइक सवारों ने तो ग्रामीण रास्तों का सहारा लेकर अपनी मंजिल तय की, लेकिन ट्रक और बस सहित अन्य बड़े वाहन देर शाम तक जाम में फंसे रहे। इस बाबत थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा की ट्रेलर को उठवाने और सड़क पर फैली राख को हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्रेन की मदद से वाहन को किनारे किया जा रहा है। जल्द ही यातायात को सामान्य रूप से बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed