फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A fight broke out between a shopkeeper and a customer, leaving one with a broken head and another with a broken tooth.

Sonebhadra News: दुकानदार और ग्राहक में मारपीट, एक का सिर फटा, दूसरे का दांत टूटा

Sat, 13 Dec 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out between a shopkeeper and a customer, leaving one with a broken head and another with a broken tooth.
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे के पास नमकीन-पकौड़ी (चखना) की दुकान पर बृहस्पतिवार की शाम को दुकानदार और ग्राहक में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक का सिर फट गया तो दूसरे का दांत टूट गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मड़रा गांव का रहने वाला सूर्यप्रकाश शुक्ला किसी काम से चंडी तिराहे की तरफ गया था। दुकानदार अजय सोनकर का आरोप है कि वह अपने दुकान पर मौजूद था। रात साढ़े आठ बजे के करीब अचानक सूर्यप्रकाश अपने साथियों के साथ पहुंचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे उसका एक दांत टूटकर अलग हो गया। दो और दांतों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

वहीं सूर्यप्रकाश के भाई की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनका भाई किसी काम चंडी तिराहे की तरफ गया था। वहां अजय और उसके साथियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चखने की दुकानों को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed