{"_id":"6a9b190d2e8ab09cae0ddbcb","slug":"a-drain-costing-crores-was-built-yet-the-record-for-waterlogging-remains-unbroken-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-152501-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: करोड़ों का नाला बना, जलभराव का रिकॉर्ड नहीं टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: करोड़ों का नाला बना, जलभराव का रिकॉर्ड नहीं टूटा
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला रोड की क्षतिग्रस्त सडक। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगर की जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नाला निर्माण कराया जा रहा है। वर्ष 2021 में स्वीकृत 37 करोड़ रुपये की इस परियोजना का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दावा था कि बारिश में नगर को जलभराव से नहीं जूझना होगा, मगर हालात में सुधार नहीं हुआ। पिछले दिनों हुई बारिश में फिर उन्हीं इलाकों में जलभराव हुआ, जहां हर साल जलभराव होता है। इन इलाकों से जलनिकासी तो नहीं हुई, लेकिन नाला बनने के बाद नए सिरे से बनी सड़क भी टूट गई। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
बारिश के दिनों में जलभराव नगर की बड़ी समस्या रही है। इसके समाधान के लिए नाला निर्माण की कार्ययोजना बनाई गई। स्वीकृति मिलने के बाद काम भी शुरू करा दिया गया। लोगों को उम्मीद थी कि इससे राहत मिलेगी। पिछले वर्षों में काम पूरा होने के बाद राहत का दावा किया जाता रहा। इस बार जब 90 फीसदी काम खत्म हो चुका है, तब भी बारिश में नगर में जलभराव जस का तस है। धर्मशाला चौक से रेलवे क्रॉसिंग तक करीब एक किलोमीटर दो चरणों में सड़क का निर्माण कराया गया था। वर्षों से यह सड़क नाला निर्माण के कारण नहीं बन रही थी।
नई बस्ती, उत्तर मोहाल, मेन चौक से धर्मशाला चौक तक का क्षेत्र हर बार बारिश के बाद जलभराव से जूझता रहा है। चिंता की बात यह है कि नाला बनने के बाद धर्मशाला चौक से रेलवे क्रॉसिंग तक दो चरणों में सड़क का निर्माण कराया गया था। वर्षों से यह सड़क नाला निर्माण के कारण ही नहीं बन रही थी। मई में बनी यह सड़क बारिश के बाद जलभराव के कारण फिर टूट गई है। धर्मशाला चौक से मेन (शीतला मंदिर) चौक तक करीब 500 मीटर के इस हिस्से में 100 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। बारिश होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे वाहन चालकों को तक बनी सड़क की हालत भी जगह-जगह खराब हो गई है। बढ़ौली चौक से शीतला मंदिर होते हुए चंडी तिराहा तक बनी सड़क की हालत भी जगह-जगह खराब हो गई है। कई स्थानों पर सड़क निर्माण का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इस सड़क पर चलना हुआ मुश्किल
रॉबर्ट्सगंज नगर के कम्हारी मोहल्ले में ग्रीन हिल स्कूल के पास से रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग तक बनाई गई सड़क भी बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह एक से डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। जहां तक सीसी सड़क बनी है, वहां तक की स्थिति काफी अच्छी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्टेट हाईवे पर तालाब जैसे गड्ढे, हिचकोले खा रहे लोग
कलवारी-घोरावल-रॉबर्ट्सगंज-खलियारी स्टेट हाईवे पर भी सड़क की हालत खराब है। रॉबर्ट्सगंज स्थित घोरावल बस स्टैंड के आगे पुलिया से बरकरा गांव के मोड़ तक जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बने हैं। करीब एक किलोमीटर का सफर करने में लोगों को 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से सड़क तालाब जैसी नजर आती है। कांवड़ियों के आवागमन को देखते हुए कुछ समय पहले गड्ढों को भरवाया गया था, लेकिन बारिश के बाद स्थिति फिर जस की तस हो गई।
पांच माह पहले बनी सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई। बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। जिम्मेदारों को इसकी जांच करानी चाहिए। नाला सड़क से ऊंचा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती। हल्की बारिश में ही सड़क तालाब जैसी नजर आने लगती है। - राजू सोनी, धर्मशाला चौक-रॉबर्ट्सगंज
गड्ढों में पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। कई बार वाहन असंतुलित होने से लोग गिरते-गिरते बचे हैं। बनने के 20 दिन बाद से ही सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी है। निर्माण की गुणवत्ता की जांच जरूरी है। - पवन जैन, रॉबर्ट्सगंज
धर्मशाला चौक के पास सड़क से ऊंचा नाला निर्माण करने से पानी का निकास नहीं हो पा रही है। जलभराव से सड़क टूट रही है। बारिश के दौरान नगर क्षेत्र में जहां-जहां सड़कें टूटी हैं, वहां बारिश के बाद मरम्मत कराई जाएगी। - रवि मौर्य, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
नगर में करीब 16 किलोमीटर नाला निर्माण का काम पूरा हो गया है। एक किलोमीटर नाला का निर्माण शेष रह गया है। बारिश की वजह से काम प्रभावित रहा। मौसम साफ होने पर निर्माण में तेजी आएगी। दिसंबर से पहले नाला निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। - योगेश कुमार गुप्ता, परियोजना प्रबंधक-सीएंडडीएस।