फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A disabled woman was sexually exploited for four years on the pretext of marriage.

Sonebhadra News: शादी का झांसा देकर दिव्यांग युवती का चार साल तक किया यौन शोषण

Sat, 04 Oct 2025 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A disabled woman was sexually exploited for four years on the pretext of marriage.
सोनभद्र। शादी का झांसा देकर एक दिव्यांग युवती का चार साल तक यौन शोषण किया गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अलग जाति होने का हवाला देते हुए शादी से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन

उसने महिला आयोग से गुहार लगाई लेकिन मदद नहीं मिली। मामले में विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर को मुकदमा दर्ज कर सीओ से जांच कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शक्तिनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि दिसंबर 2021 में उसकी मुलाकात मुकेश निवासी एनटीपीसी काॅलोनी से हुई। कुछ दिन में ही दोनों में प्रेम संबंध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जुलाई 2022 की सुबह आरोपी उसे अपने घर ले गया वहां अपने माता-पिता से परिचय कराने के बाद अपने कमरे में ले गया और उसके दुष्कर्म किया। एतराज पर शादी का झांसा दिया। इसके बाद परिवार वालों के कहने पर उसे घुवास कला स्थित अपने फुफेरे भाई धर्मेंद्र के यहां ले गया।
वहां भी उसके साथ कई दिन तक शारीरिक संबंध बनाया। लंबे समय बाद उसे शक्तिनगर भेज दिया गया। शादी के लिए दबाव देने पर कुछ दिन तक टालमटोल करता रहा। गत 31 जुलाई को उसे दूसरी जाति का होने के कारण आरोपी की ओर से शादी से इंकार कर दिया।
आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। गत 14 और 18 अगस्त को महिला आयोग से गुहार लगाने के बाद भी मदद नहीं मिली तब न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया। पुलिस से आख्या तलब की गई। न्यायालय ने पाया कि प्रकरण गंभीर प्रकृति का है।

सही तथ्य को सामने लाने के लिए विवेचना जरूरी है। प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर को आदेशित किया गया है कि प्रार्थना पत्र में वर्णित तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी से मामले की विवेचना कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed