{"_id":"62474074d8790858f24eebbc","slug":"a-close-watch-is-being-kept-on-the-centers-from-the-control-room-sonbhadra-news-vns6461201137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम से केंद्रों पर रखी जा रही कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम से केंद्रों पर रखी जा रही कड़ी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों बलिया में यूपी बोर्ड के अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद शासन अलर्ट मोड में आ गया है। शासन ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिया है कि अगर परीक्षा में कोई गड़बड़ी हुई उन्हें सस्पेंड करते हुए कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी मिलने के बाद जिले के डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को शिकंजा कस दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
बता दें कि पिछले दिनों यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के अंग्रेजी का पेपर आउट होने के बाद बलिया समेत कई जिलों की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। पेपर आउट होने के बाद शासन स्तर से सभी जिलों के डीआईओएस को नकलविहिन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा को संपन कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। चेताया गया है कि परीक्षा में गड़बड़ी होने पर सर्वप्रथम डीआईओएस को लापरवाह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शिक्षा विभाग पूरी तरह से परीक्षा को लेकर चौकन्ना हो गया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि उनके कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से से सभी केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। कहा कि शासन के मंशानुसार परीक्षा को संपन्न कराया जा रहा है।