फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A child dies after being hit by a stick during a fight between a husband and wife.

Sonebhadra News: पति-पत्नी के झगड़े में लाठी लगने से घायल बच्चे की मौत

Wed, 11 Mar 2026 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
A child dies after being hit by a stick during a fight between a husband and wife.
शक्तिनगर (सोनभद्र)। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में लाठी लगने से घायल मासूम की पांच दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना माड़ा थाना क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बसौड़ा निवासी रमाशंकर उर्फ रामाशंकर सिंह गोंड (28) ने पांच मार्च की शाम करीब पांच बजे घरेलू बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद कर लिया। विवाद के दौरान वह गुस्से में आकर बांस की लाठी से पत्नी की पिटाई करने लगा। इसी दौरान उसकी लाठी पास में मौजूद उसके बेटे रियांस सिंह गोंड (1) के सिर में लग गई। बच्चे के सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आ गई। परिजन घायल को ट्राॅमा सेंटर बैढ़न ले गए, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। आरोपी पिता मौके से भाग गया था।
विज्ञापन

एसपी मनीष खत्री ने बताया कि माड़ा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed