फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A Challenge to the System: Locks Broken at Five Hospitals and Pathology Centers Even After Being Sealed

सिस्टम को चुनौती : पांच अस्पतालों-पैथाेलॉजी केंद्रों के सील होने के बाद भी तोड़ दिए ताले

Wed, 03 Jun 2026 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
A Challenge to the System: Locks Broken at Five Hospitals and Pathology Centers Even After Being Sealed
निजी अस्पताल की जांच करते नोडल अधिकारी।
जिले में अवैध अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों का संचालन स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। विभाग की जांच में पांच ऐसे अस्पताल और पैथोलॉजी केंद्र दोबारा संचालित मिले, जिन्हें पहले सील किया जा चुका था।
विज्ञापन

संचालकों ने ताला तोड़कर फिर से जांच और उपचार शुरू कर दिया था। अब इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई अस्पताल बिना मानकों के संचालित हो रहे हैं। कहीं झोलाछाप मरीजों का इलाज कर रहे हैं तो कहीं सीमित योग्यता वाले चिकित्सकों द्वारा जटिल उपचार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते मरीजों की मौत और हालत बिगड़ने जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। हाल ही में कोन क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता की प्रसव के दौरान मौत भी ऐसे अस्पताल में हुई थी, जिसे पहले दो बार सील किया जा चुका था। स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण में रामगढ़ क्षेत्र के सिलथम रोड स्थित साईंनाथ हॉस्पिटल, दुद्धी की मॉडर्न पैथोलॉजी, घोरावल की रुद्रा पैथोलॉजी, रेणुकूट की साईं पैथोलॉजी और मधुपुर की शिव पैथोलॉजी सील होने के बावजूद संचालित पाई गईं। विभाग ने इन्हें दोबारा सील करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed