रेणुकूट। उत्तर प्रदेश चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में गोण्डा में पांच दिवसीय द्वितीय उत्तर प्रदेश ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें हिण्डाल्को चेस टीम के खिलाड़ियों ने अपने आयु वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इस क्रम में लगातार 25 वर्षों से उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के लिए टीम को फेयर प्ले ट्राफी से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में अंडर सात बालक वर्ग में मास्टर कुशाग्र मिश्रा, अंडर 11 बालक वर्ग में मास्टर राज सम्भव, अंडर 13 बालक आयु वर्ग में मास्टर कार्तिक मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 16 बालिका आयु वर्ग में प्रिया चौरसिया और सीनियर महिला वर्ग में आराधना तिवारी प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में सीनियर महिला वर्ग मेें पूनम मिश्रा और ओपन वर्ग में प्रिया सहाय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर 16 बालिका आयु वर्ग में अंकिता ने तृतीय और निधि यादव ने चौथा स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर 16 बालक वर्र्ग में मास्टर शिवम गुप्ता ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अंडर 16 बालिका वर्ग मेें प्रिया चौरसिया, अंकिता एवं निधि यादव का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया। इस उपलब्धि पर हिण्डाल्को स्पोर्ट्स कौंसिल के चेयरमैन एवं हिण्डाल्को संस्थान के प्रमुख अजय कुमार, हिण्डाल्को चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं संस्थान के प्रमुख सुबोध गौतम तथा हिण्डाल्को चेस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संस्थान के सहायक महाप्रबंधक अजय कुमार सिन्हा, पीके राय आदि थे।
हिण्डाल्को मनोरंजनालय के वरिष्ठ अधिकारी केबीएल श्रीवास्तव, आरपी सिंह एवं संजय कुमार सिंह ने टीम मैनेजर बीएन मिश्रा को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।