फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   99 polling personnel remain absent

प्रशिक्षण में 99 मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थित, होगी कार्रवाई

Mon, 12 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
99 polling personnel remain absent
प्रशिक्षण में 99 मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थित, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

-नवीन सब्जी मंडी परिसर राबर्ट्सगंज में दिया गया प्रशिक्षण
-गलत सूचना देकर ड्यूटी कटवाने पर भी होगी कार्रवाई
फोटो-03पी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी परिसर में रविवार को चुनाव कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। पहले दिन प्रशिक्षण में 99 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण के पहले दिन पीठासीन, प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय मिलाकर कुल 99 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इन सब को चेतावनी निर्गत की गई है कि यदि यह सभी कार्मिक प्रशिक्षण के अंतिम दिन 15 अप्रैल को तृतीय पाली के प्रशिक्षण तक अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराते हैं तो इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने तरह-तरह के बहाने बनाकर चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने का प्रार्थना पत्र दिए लोगों की जांच कराने तथा गलत तथ्य पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। प्रार्थना पत्र देने से कार्मिक यह न माने की उनकी ड्यूटी कट गई है। परिस्थितियों के अनुसार उस पर विचार करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। पहले दिन तीनों पालियों में सभी ब्लाकों से 2,250 में से 99 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। उपस्थित सभी कर्मचारियों को पंचायत चुनाव के दौरान प्रयोग की जाने वाली बैलेट बॉक्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार से पंचायत चुनाव को लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्य शुरू हो गया है। जो तीन पारियों में शिफ्ट वाइज किया जा रहा है। सभी ब्लॉकों से 2250 कर्मचारियों में 99 कर्मचारी अनुपस्थित रहे, जिनको प्रशिक्षण के अंतिम दिन तक अपनी रिपोर्ट उपस्थित करने हैं नहीं तो सूचना पंजीकृत कराते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल तक तीनों पालियों का प्रशिक्षण कार्य पंचायत चुनाव सहायक प्रभारी डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी व सहायक प्रभारी कार्मिक बीएससी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed