{"_id":"66689c08150d521a2e0bba44","slug":"95-kg-ganja-found-in-the-trunk-of-two-vehicles-three-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-114128-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दो वाहनों की डिकी में मिला 95 किलो गांजा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दो वाहनों की डिकी में मिला 95 किलो गांजा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
यूपी एसटीएफ और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने दो कार से 95 किलो गांजे की खेप बरामद की है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ से लेकर यह गांजा तस्कर नोएडा जा रहे थे। दोनों वाहनों के चालक समेत तीन अंतरजनपदीय तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। इसी गिरोह के दो सदस्यों को चार दिन पहले मिर्जापुर में पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ की टीम ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को साथ लेकर हिंदुआरी तिराहे के पास घेरेबंदी की। हरियाणा के नंबर वाली दो वैगनार कार को रोका गया। तलाशी में दोनों कार की डिकी से प्लास्टिक की बोरी में रखा गया 95 किलो 210 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक गौतमबुद्ध नगर के बिसरख थाना क्षेत्र के मिलकच्छी निवासी विपिन चौधरी, पतवाड़ी निवासी अमित कुमार और थाना फेज-3 के सेक्टर-66 निवासी दौलत राज को गिरफ्तार किया। विपिन व अमित ने बताया कि उन्हें दौलत राज नोएडा से लेकर आया था। दौलत राज ने यहां रामगढ़ के विजेंद्र नामक व्यक्ति से मिलकर दोनों वाहनों में गांजा रखवाया था।
विज्ञापन
इसे लेकर वह नोएडा जा रहा था। दौलत राज ने बताया कि वह विजेंद्र को ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करता है। इसके बाद दो-दो लड़कों को बस से सोनभद्र भेजता था। वह गांजा लेकर नोएडा जाते थे। गत छह जून को मिर्जापुर पुलिस ने दो लड़कों को पकड़ लिया था। इसके बाद वह खुद आया था।
एएसपी कालू सिंह ने बताया कि तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह में शामिल विजेंद्र की तलाश की जा रही है। बरामद गांजा की कीमत करीब दस लाख रुपये हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय, एसटीएफ लखनऊ के एसआई वीरेंद्र सिंह यादव आदि शामिल रहे।