{"_id":"61ed57a70dc6e51f611746a6","slug":"94-new-corona-infected-including-six-year-old-innocent-found-in-sonbhadra-sonbhadra-news-vns635038691","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में छह साल के मासूम समेत 94 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में छह साल के मासूम समेत 94 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के नए मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। रविवार को 94 नए मरीज मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा युवा शामिल हैं। पहले म्योरपुर ब्लाक में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या थी अब धीरे-धीरे नगरीय क्षेत्र भी इसके दायरे में आ रहे हैं। सदर ब्लाक में 30 मरीज मिले हैं। इसमें कई नगर के रिहायशी इलाकों के हैं। अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की कोरोना बुलेटिन के अनुसार रविवार को 94 नए मरीजों में सबसे ज्यादा म्योरपुर ब्लॉक में 35 और सदर ब्लॉक में 30 मरीज हैं। वहीं चोपन ब्लॉक में दस, घोरावल और बभनी ब्लॉक में चार-चार, दुद्धी ब्लॉक में दो कोरोना के मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमितों में छह वर्ष के बच्चे के साथ कुल छह किशोर शामिल हैं। युवाओं में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार तक जिले में कुल 619 कोरोना के मामले थे जो रविवार को बढ़कर 713 हो गए। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि नए मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। भीड़ भाड़ वाले स्थान पर निकले तो मास्क लगाकर निकलें।