फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लैंको परियोजना की दूसरी इकाई से उत्पादन ठप

लैंको परियोजना की दूसरी इकाई से उत्पादन ठप

Fri, 19 Apr 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
लैंको परियोजना की दूसरी इकाई से उत्पादन ठप
अनपरा। 1200 मेगावाट की अनपरा सी लैंको परियोजना की दूसरी इकाई शुक्रवार की प्रात: तकनीकी कारणों से बंद हो गई। जिससे इस इकाई से उत्पादन ठप हो गया।
विज्ञापन

लैंको परियोजना के यूनिट हेड संदीप गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार की प्रात: 600 मेगावाट की दूसरी इकाई में ब्वायलर ट्यूब लिकेज होने के कारण इस इकाई को बंद करना पड़ा। इकाई को उत्पादनरत होने में दो से तीन दिनों का समय लग सकता है। मौसम व पारेषण लाईनों में आई खराबी सहित बिजली की मांग में इजाफा न होने से बिजली घरों से उत्पादन कम करने के निर्देश दिये गये है। इस दौरान उत्पादन निगम की 210 मेगावाट की अनपरा अ परियोजना की तीनों इकाईयों से 510 मेगावाट, 500 मेगावाट की अनपरा ब परियोजना की चौथी व पांचवी इकाई से 856 मेगावाट, 500 मेगावाट की अनपरा द परियोजना की छठवीं व सातवीं इकाई से 942 मेगावाट, हरदुआगंज से 93 मेगावाट, हरदुआगंज द से 455 मेगावाट, ओबरा ब से 490 मेगावाट, परीछा अ, ब, स से 679 मेगावाट, लैंको की पहली इकाई से 416 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। इस दौरान प्रदेश में बिजली की मांग 13154 मेगावाट बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed