{"_id":"5c9525b4bdec2214262c5556","slug":"91553278388-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से सात दूकानें खाक, लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से सात दूकानें खाक, लाखों की क्षति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। शुक्रवार रात दो बजे के करीब राजीव गांधी मार्केट (पीडब्ल्यूडी मोड़) स्थित दुकानों में भड़की आग से लाखों का माल जल गया। सूचना के बाद पहुंचे सुरक्षा बलों ने पांच दमकलों के जरिए आग पर काबू पाया। यह संयोग रहा कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
आग की जानकारी पहले गश्त कर रही पुलिस टीम को हुई। टीन शेड में बनी दुकानों से धुआं उठते देख पुलिस की गाड़ी रुक गई। इसकी सूचना तत्काल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सिंगरौली इकाई को दी गई। इस बीच शक्तिनगर प्रभारी आशीष कुमार सिंह भी पहुंच गए और आग का दायरा बढ़ता देख सूचना एनसीएल के जयंत क्षेत्र में स्थित सीआईएसएफ के केंद्रीय अग्नि शमन शाखा के साथ एनसीएल दुद्धीचुआ, खड़िया, बीना व कृष्णशिला क्षेत्र को दी। एक-एक कर पहुंचे फायर टेंडर (दमकल) ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब साढ़े तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह होते ही मौके पर कारोबारियों समेत क्षेेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई। संबंधित दुकानदारों के पहुंचने के बाद क्षति का आंकलन हुआ तो पता चला कि पूजा ब्यूटी पार्लर की करीब दो लाख, जनरल स्टोर व थोक कारोबार करने वाले महेंद्र कुमार गुप्ता का करीब 15 लाख, विजय कुमार के लेडीज कार्नर पांच लाख, राजदेव फल की दुकान का करीब दो लाख, विकास कुमार की स्टेशनरी दुकान में रखे करीब पांच लाख के सामान जल गए। इसी तरह सुमित के मोबाइल शॉप व रमाशंकर के जनरल स्टोर की दुकानों में पड़े क्रमश: चार व दो लाख की सामान पूरी तरह जल गए।
शटर काट कर पाया आग पर काबू
शक्तिनगर। आग बुझाने पहुंचे दमकल कर्मियों के सामने उस वक्त बड़ी मुसीबत खड़ी हुई जब बंद दुकानों के अंदर दमकल का नोजल नहीं पहुंचा। इसके बाद गैस कटर से सभी दुकानों का शटर काटा गया तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका। पुलिस ने बताया कि अगलगी की जांच की जा रही है लेकिन शुरूआती जांच में घटना शार्ट सर्किट के तरफ इशारा कर रही है।
विज्ञापन
घटना ने खोला व्यवस्था की पोल
शक्तिनगर। कई दुकानों में एक साथ आग भड़कने की जानकारी पर पुलिस ने एनटीपीसी सिंगरौली के अग्नि शमन शाखा को कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। उठा तो एक दमकल मौके पर पहुंचा और चंद मिनट में ही उसका पानी समाप्त हो गया। दूसरा आधे घंटे बाद पहुंचा तो कुछ हद तक स्थिति संभली इसी बीच कुछ अंतराल एनसीएल के कई क्षेत्रों ने पहुंचे दमकलों ने आग पर काबू पा लिया। लोगों का कहना था कि दमकल सही वक्त पर पहुंचते तो कुछ दुकानों को बचाया जा सकता था।
एसडीएम ने लिया जायजा, दिया भरोसा
शक्तिनगर। कई दुकानों में अगलगी से लाखों की क्षति की जानकारी पर शुक्रवार दोपहर दुद्धी और पिपरी के एसडीएम आरबी पांडेय ने घटना स्थल का जायजा लिया। पांडेय ने कारोबारियों को भरोसा दिलाया कि इस मामले में नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। दुकानों में रखा माल पूरी तरह से जल जाने ने के बाद कई कारोबारी रोड पर आ गए है। कई नेे बैंक से लोन लेकर कारोबार शुरू किया था।
घटना से मर्माहत पुलिस की नहीं मनी होली
शक्तिनगर। अगलगी की बड़ी घटना से कई कारोबारियों के सड़क पर आने व पूरे नजारे को आंखों से देखने के बाद पुलिस के लोगों ने होली नहीं मनाने का निर्णय लिया। बताते चलें के होली के दूसरे दिन हर साल के तरह शुक्रवार को थाने में कार्यक्रम आयोजित किया गया था लेकिन दुखद घटना के बाद टाल दिया गया।