फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पाकिस्तान और आतंकवाद संगठनों का फूंका पुतला

पाकिस्तान और आतंकवाद संगठनों का फूंका पुतला

Sun, 24 Feb 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान और आतंकवाद संगठनों का फूंका पुतला
दुद्घी/सोनभद्र। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए सीआरपीएफ के जवानों की बदला लेने की मांग तेज होती जा रही है। रविवार को दुद्धी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। वहीं शनिवार की शाम राबर्ट्सगंज नगर में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा ने कैंडिल मार्च निकाल कर नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राबर्ट्सगंज नगर के विजयगढ़ वाटिका से मेन चौक तक ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ देश की जनता आक्रोशित है। केंद्र सरकार जल्द से जल्द पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करें। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश राम पाठक ने कहा कि पाकिस्तान ने हद पार करते हुए देश के जवानों को मौत के घाट उतार दिया है। इसलिए पाकिस्तानी को मारना होगा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पाकिस्तान की सभी सुविधाएं बंद कर कश्मीर में धारा 370 समाप्त करे। इस मौके पर रवि प्रकाश त्रिपाठी, मोहर देव पांडेय, सुनील चौबे, राजेश चौबे, अजय पांडेय, अमित शुक्ला, आदर्श शुक्ला, विजयानंद तिवारी, विनोद पांडेय, सुबोरध मिश्रा, अवधेश चौबे, रवि पांडेय, सत्य नारायण दूबे, आदर्श शुक्ला, श्रीचंद्र पांडेय, विकास पांडेय, अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे। दुद्धी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में टाउन क्लब मैदान पर केशव प्रभात शाखा पर संत रविदास की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद टाउन क्लब मैदान से आतंकवाद के विरोध में जुलूस निकालकर स्वयंसेवकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नगर में भ्रमण करते हुए तहसील मोड़ पर पहुंच कर पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि हमले से साफ है कि पाकिस्तान की शह पर ही भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया जा रहा है। कहा कि आए दिन हमारे सैनिकों पर हमले हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह आतंकवाद के गढ़ पाकिस्तान पर हमला कर उसे बड़ा सबक सिखाए। आतंकवाद के सफाए के लिए पाकिस्तान पर हमला जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर श्याम सिंह, दिनेश अग्रहरि, डॉ. राजकिशोर सिंह, अरुणोदय जौहरी, बालेश्वर चौरसिया, महेश, चंदन, राजा शांतनू सिंह, निमेश कसेरा, कृष्ण देव अग्रहरी, मनीष जौहरी, प्रदीप कुमार, मनोज सिंह बबलू, सुरेन्द्र गुप्ता, श्यामबिहारी, नितिन आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed