फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मानव और बच्चों के अधिकार पर दिया प्रशिक्षण

मानव और बच्चों के अधिकार पर दिया प्रशिक्षण

Wed, 13 Feb 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
मानव और बच्चों के अधिकार पर दिया प्रशिक्षण
सोनभद्र। सर्वोदय शिक्षण संस्थान की तरफ से बुधवार को विवेकानंद प्रेक्षागृह में सार्वजनिक जीवन में मानव के अधिकार एवं बच्चों के अधिकार पर प्रशिक्षण और कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गांधीवादी विचारक अजयशेखर, कथाकार रामनाथ शिवेंद्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य प्रबंधक पीएनबी राजनाथ सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण औद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बाल अधिकार, बाल संरक्षण अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो), महिला हिंसा, यौन शोषण, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा विषयक कानूनों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जहां भी मानव-बाल अधिकारों का हनन हो रहा है, उसे सृजनात्मक प्रदान करें। बाल श्रम को रोकने में अपने सहयोग दें, ताकि बच्चों का बचपन ना छीना जाए। आयोजन संस्था के सचिव विष्णु तिवारी प्रशिक्षण के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी दी7 यूनिसेफ के मोहम्मद नौशाद ने कहा कि बच्चों को शिक्षा एस्वास्थ्य एवं अन्य सामाजिक क्रिया कलापों तथा राष्ट्रीय कायज्क्रमों में भागीदारी और सहभागिता का पूरा अधिकार है। चन्दा मिश्रा ने महिलाओं की समरसता स्थापित करने पर बल दिया।राजेश चौबे ने बच्चों एवं हर मानव के विकास में मानवीय मूल्यों पर अपने विचार रखे। अभय सिंह, सुरेश सोनी, हनीफ भाई, दीपिका सिंह, कृष्णानंद चौबे आदि मौजूद रहे। संचालन अनुज शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed