फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Mon, 21 Jan 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान
घोरावल। आदर्श नगर पंचायत घोरावल को प्लास्टिक मुक्त करने और स्वच्छ बनाने के लिए रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पूरे नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर में करीब एक हजार झोले का वितरण किया गया। सभासदों के साथ घूम-घूम कर नगर पंचायत अध्यक्ष ने लोगों से अपील किया कि नगर पंचायत के सभी दुकानदार और रहवासी प्लास्टिक व थर्माकोल का प्रयोग कदापि न करें। प्लास्टिक हम सब के लिए और हमारे पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरवासियों से भाग लेने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों, गलियों व नालियों का अतिक्रमण न करें। नगर पंचायत के बकाया करों व विभिन्न प्रकार के शुल्कों का समय से भुगतान करें, ताकि विकास को गति मिल सके। शौचालय निर्माण के लिए प्रथम, द्वितीय किश्त की धनराशि प्राप्त करने के बावजूद जो लोग शौचालय निर्माण नही करा रहे हैं, शीघ्र कराएं अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाऐगी। इस दौरान राजेश गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, धनंजय सिंह, मुहम्मद हनीफ, पवन दूबे, दीपक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed