{"_id":"5c02d048bdec2241c54d0f85","slug":"91543688264-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएल के चार अफसर, 45 कर्मी सेवानिवृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीएल के चार अफसर, 45 कर्मी सेवानिवृत
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) परिवार ने नवंबर में सेवानिवृत्त हुए अपने चार अधिकारियों एवं 45 कर्मचारियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। कंपनी मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रबंधक (सिविल) उमाशंकर प्रसाद एवं हेड प्यून सुखमत के सम्मान में आयोजित समारोह में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रभात कुमार सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि तथा निदेशक तकनीकी संचालन गुणाधर पांडेय व निदेशक वित्त एनएन ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
शुक्रवार शाम कंपनी मुख्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सहयोगी कंपनी के रीढ़ थे। आज कंपनी उत्पादन के जिस उच्चतम शिखर पर पहुंची है, उसमें इनका सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे सहयोगियों के उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर श्री गुणाधर पांडेय ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी कंपनी को एक बेहतरीन मुकाम पर पहुंचाकर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे सहयोगियों की जिंदगी की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एनएन ठाकुर ने कहा कि सेवाकाल के दौरान अधिकारी-कर्मचारी अपने पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाते हैं। वह कंपनी के कर्तव्यों में इतने व्यस्त रहते हैं कि अपने परिवार के लिए उतना समय नहीं दे पाते हैं। अब सेवानिवृत्त होने के बाद वे परिवार के लिए अच्छा समय दे पाएंगे। इस मौके पर सेवानिवृत्त सहयोगियों ने अपनी सेवाओं से जुड़े स्मरण साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित कई महाप्रबंधकगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त सहयोगियों से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक (कार्मिक प्रशासन) यूपी नारायण ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।