{"_id":"5b804fc842c792465f7cf064","slug":"91535135688-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अभिहित अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अभिहित अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद्र के खिलाफ व्यापारी एक बार फिर से एकजुट हो गए हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने जिला अभिहित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सीडीओ सुनील कुमार वर्मा को डीएम के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा।
व्यापारियों ने कहा है कि अभिहित अधिकारी द्वारा सैंपल भरने का डर दिखाकर व्यापारियों का आर्थिक शोषण किया जाता है। आरोप लगाया कि व्यापारियों से सामानों को ले जाना और रुपये मांगना तथा जो व्यापारी उनकी मांगों को पूरा नहीं करते हैं उनके साथ अपशब्दों का प्रयोग करना उनकी आदत बन चुकी है। इसी क्रम में विगत 21 अगस्त को रॉबट्र्सगंज नगर में स्थित बसंत बहार मिष्ठान की दुकान पर उन्होंने पहुंच कर दुकान मालिक के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर प्रतिष्ठान को सीज करने की धमकी दी। कहा कि अभिहित अधिकारी का स्थानांतरण कहीं अन्यत्र किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई उत्पीड़न अथवा शोषण किया गया तो व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। मांगपत्र देने में जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग, गोविंद सिंह, रामेश्वर जैन, राधे श्याम बंका, शिव सांवरिया, विमल अग्रवाल, संतोष केशरी, मिठाई लाल सोनी आदि शामिल रहे।