{"_id":"5b6c80c04f1c1b61508b7f9c","slug":"91533837504-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों के खिलाफ हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रकों के संचालन पर पूर्ण रूप से रोक नहीं लग पा रहा है। ओवरलोड के मामलों की बार-बार शिकायत मिलने पर डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस प्रशासन से ओवरलोड वाहन, उनके चालक और मालिकों के खिलाफ की गई कार्रवाई का रिकार्ड मांगा है। क्षेत्राधिकारी ओवरलोडेड वाहन, चालक एवं स्वामियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई का ब्यौरा तैयार कराना शुरू कर दिया है।
जिले में अवैध बालू-गिट्टी के खनन एवं ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे ट्रकों के संचालन पर रोक लगाने के लिए डीएम ने राबट्र्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील में एसडीएम की अगुवाई में टीमें गठित की है। प्रत्येक टीम में एसडीएम, सीओ, सर्वेयर समेत अन्य शामिल है। टीमें अपने क्षेत्रों में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके ओवरलोड ट्रकों का संचालन जारी है। इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के यहां पहुंच रही है। कुछ दिनों पूर्व डीजीपी ने एसपी को ओवरलोड वाहनों के संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगाते हुए अब तक वर्ष 2018 में कितने ओवरलोड वाहन, चालकों और मोटर मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर क्या कार्रवाई की गई है इस बारे में रिपोर्ट मांगा है। एसपी के निर्देश पर सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने थाना प्रभारियों से गिट्टी-बालू लदे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हुई कार्रवाई का विवरण तैयार कारना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि मातहतों को शासनादेश का उलंघन कर परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। ओवरलोड वाहन, उनके चालक और मालिकों के खिलाफ हुई कार्रवाई का रिकार्ड तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।