{"_id":"5b3a730f4f1c1b115c8b46a3","slug":"91530557199-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत कर्मचारियों का किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत कर्मचारियों का किया अभिनंदन
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर । एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन से सेवानिवृत हुए अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशासनिक भवन के सम्मेलन कक्ष में सोमवार को अभिनंदन किया गया।
विद्युत गृह के महाप्रबंधक तकनीकी सेवा टीके राव, पर्यावरण प्रबंध विभाग के अपर महाप्रबंधक अभिमन्यु शर्मा, वित्त एवं लेखा विभाग के श्रवण कुमार व रामजी शाह, बायलर मेंटीनेस विभाग के विमल कुमार, मेन प्लांट में कार्यरत अकबर अली, प्रचालन एवं अनुरक्षण के जितेन्द्र सिंह, जसवंत प्रसाद दूबे, मेन प्लांट वर्कशाप के बाबूराम विश्वकर्मा, रामजनम तथा बसीर मोहम्मद को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। समूह महाप्रबंधक ने सेवानिवृत्त लाभ पा रहे कर्मचारियों द्वारा कंपनी के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि स्टेशन के कर्तव्य निष्ठ कर्मचारी ही सबसे बड़ी पूंजी हैं, जो अपनी सत्यनिष्ठ सेवाओं से कंपनी के लक्ष्यों को समय से पूरा करने में अपने आप को समर्पित करते हैं। इस मौके पर उप महाप्रबंधक मानव संसाधन एमसी माझी भी मौजूद रहे।