{"_id":"5af485744f1c1b86098b964f","slug":"91525974388-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनी राष्ट्रकवि की जंयती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनी राष्ट्रकवि की जंयती
Updated Thu, 10 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर । एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन के आवासीय परिसर में वनिता समाज के तत्वावधान में राष्ट्रकवि रविंद्रनाथ टैगोर की 157वीं जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। टाउनशिप स्थित वनिता भवन के सभागार में अध्यक्ष कारबी सेन ने टैगोर के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अध्यक्ष ने रविंद्रनाथ टैगोर को एक महान समाज सुधारक तथा स्वतंत्रता का अमर पुजारी बताया। कहा कि आज केवल बंगाल ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश उनके त्याग भरे जीवन के कारण ठाकुर रविंद्रनाथ टैगोर के नाम से जानता-पुकारता है। बताया कि उनकी रचना गीताजंली को गौरवशाली नोबेल पुरस्कार भी मिला है। प्राथमिक विद्यालय चिल्काजाड़ाड की शिक्षक विजयालक्ष्मी पटेल ने राष्ट्रकवि रविंद्रनाथ टैगोर का विस्तृत जीवन परिचय रखते हुए देश के नव निर्माण में उनके योगदान पर विचार रखा। वरिष्ठ सदस्य कुडू तथा अल्पना माझी ने रविंद्र संगीत की धून पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थितों को आत्मविभोर कर दिया। उप महाप्रबंधक मानव संसाधन-प्रशिक्षण एवं विकास महादेव चंद माझी ने गीत प्रस्तुत किया । इस मौके पर अहलावत भी मौजूद रहीं।