फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शोषण के खिलाफ धरने पर बैठे श्रमिक

शोषण के खिलाफ धरने पर बैठे श्रमिक

Mon, 05 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
शोषण के खिलाफ धरने पर बैठे श्रमिक
अनपरा। एनसीएल कृष्णशीला परियोजना में ओवर वर्डेन हटाने का काम कर रही निजी कंपनी पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को श्रमिक दो दिन के लिए धरने पर बैठ गए। श्रमिकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए शोषण बंद करने की मांग की। जनता मजदूर संघ के बैनर तले धरने पर बैठे श्रमिकों ने सभा कर कंपनी प्रबंधन के साथ व एनसीएल प्रबंधन पर भी कई आरोप लगाए। संघ के क्षेत्रीय सचिव छट्ठू सिंह ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा का कोई व्यवस्था नहीं है। उनसे आठ घंटे की बजाय दस से 12 घंटे काम लिया जा रहा और मानदेय भी कम दिया जाता है। पीएफ, पेंशन, सुरक्षा, वेतन सहित अन्य मूल सुविधा से वंचित रखा जाता है। इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंप उचित कार्रवाई कर सभी देय सुविधा उपलब्ध कराने एवं पीएफ की जानकारी दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, सबरे आलम, अजय यादव, उमाशंकर साहनी, जीतेंद्र कुमार, अशोक यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed