{"_id":"5a6a271d4f1c1b93268b663c","slug":"91516906269-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ दुष्कर्म, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के साथ दुष्कर्म, मचा हड़कंप
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (बीजपुर) । थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे पांच वर्षीय बालिका गुरुवार को अपने घर में खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला फुसलाकर घर से दो सौ मीटर दूर सुनसान स्थल एक नाले की तरफ बैर खिलाने के बहाने से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया । रोती बिलखती मासूम को देख उसके माता-पिता उपचार के लिए एनटीपीसी के धंवंतरी चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद आपराधिक मामला होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इसी के बाद परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसओ घर पहुंचे और मासूम के साथ ही उसके परिवार वालों को बयान दर्ज किया। पुलिस ने घटना स्थल का भी निरीक्षण करते के बाद आरोपी को उसी के घर से हिरासत में ले लिया। शाम पांच बजे तक इस मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।