{"_id":"5a492c254f1c1bfc0f8b6e33","slug":"91514744869-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन चौपाल में डीएम ने लोगों की समस्याओं को सुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन चौपाल में डीएम ने लोगों की समस्याओं को सुना
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने शनिवार को चतरा ब्लॉक के धर्मदासपुर में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का नागरिकों से बातचीत करते हुए सत्यापन किया, स्कूली बच्चों से बात-चीत करते हुए परिषदीय विद्यालय द्वारा दी जा रही शिक्षा के गुणवत्ता को परखा।
डीएम ने नागरिकों से अपील किया कि वे गांव को खुले में शौच मुक्त/ओडीएफ कराने के लिए आगे आएं। सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, पुष्टाहार का वितरण, पेयजल, पेंशन, संपर्क मार्ग, मनरेगा, टीकाकरण, मध्याह्न भोजन योजना, नि:शुल्क ड्रेस वितरण, शौचालय की स्थिति आदि योजनाओं का सत्यापन नागरिकों से जानकारी करते हुए किया। उन्होंने गांव में मनरेगा के तहत अधिकाधिक रोजगार मुहैया कराने के निर्देश संबंधितों को दिये। जन स्वास्थ्य की समीक्षा करते हुए नियमित टीकाकरण के साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं समयबद्ध तरीेके से मुहैया कराने के निर्देश संबंधितों को दिए। जन चौपाल में सीडीओ रामाश्रय, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, सदर एसडीएम विशाल यादव, सीओ ज्ञान प्रकाश राय, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, पीडी एनएन मिश्रा, ओएसडीडीएम अमरपाल गिरि आदि मौजूद रहे।