फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ठेकेदारों ने लैंको के कोयला रैक को रोका

ठेकेदारों ने लैंको के कोयला रैक को रोका

Thu, 05 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदारों ने लैंको के कोयला रैक को रोका
अनपरा । लैंको अनपरा पावर लिमिटेड में काम कराने वाले ठेकेदारों ने बकाये भुगतान की मांग को लेकर सुबह सात बजे ककरी स्थित कोल यार्ड में लैंको जा रहे कोयले के रैक को रोक दिया व नारेबाजी करने लगे। पुलिस के समझाने पर चार घंटे तक ठेकेदारों एवं लैंको के अधिकारियों के बीच चली वार्ता का भी कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

लैंको परियोजना में वर्ष 2011-12 में तमाम ठेकेदारों ने काम कराया था लेकिन उनका करीब 10 करोड़ रुपये भुगतान नहीं किया गया। भुगतान को लेकर इसके पहले भी ठेकेदार लैंको परियोजना गेट के सामने धरना प्रदर्शन करते रहे हैं। लेकिन आश्वासन मिलता है। बुधवार को वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए ठेकेदारों ने ककरी स्थित कोल यार्ड में लैंको जा रहे रैक को रोक दिया। सुबह सात बजे जैसे ही रैक को रोका गया, लैंको परियोजना के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। जिस पर अनपरा प्रभारी निरीक्षक और रेणुसागर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। समझा बुझाकर सुबह 11 बजे ठेकेदारों को थाने ले आए। थाने में ही लैंको के अधिकारियों को भी बुलाया गया। ठेकेदारों व अधिकारियों के बीच वार्ता चली लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं लैंको परियोजना के यूनिट हेड संदीप गोश्वामी ने कहा कि इसके पहले एसडीएम दुद्धी की मौजूदगी में कुछ फैसले लिए गए थे। उसी आधार पर ठेकेदारों के भुगतान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed