फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दुर्व्यवहार से क्षुब्ध स्वास्थ्य कर्मियों ने ब्लड बैंक में जड़ा ताला

दुर्व्यवहार से क्षुब्ध स्वास्थ्य कर्मियों ने ब्लड बैंक में जड़ा ताला

Fri, 18 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
दुर्व्यवहार से क्षुब्ध स्वास्थ्य कर्मियों ने ब्लड बैंक में जड़ा ताला
सोनभद्र। राजकीय रक्तकोष राबर्ट्सगंज में गुरुवार की रात ब्लड लेने आए तीमारदारों से स्वास्थ्य कर्मियों का विवाद हो गया। दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मी ब्लड बैंक में ताला जड़ कर सीएमएस आवास का घेराव किया। सीएमएस डॉ. पीबी गौतम के आश्वसन देने के बाद स्वाथ्यकर्मी शांत हुए।
विज्ञापन

गुरुवार की रात 9.15 बजे ब्लड बैंक में एलटी प्रमोद कुमार की ड्यूटी थी। इसी बीच कुछ लोग ब्लड लेने पहुंचे। प्रमोद के मुताबिक ये लोग पहले बिना रिप्लेसमेंट के ब्लड लेकर चले गए थे। उनसे निर्धारित शुल्क के साथ डोनर लाने को कहा तो वह लोग नाराज हो गए। मामला बिगड़ते देख प्रमोद ने इसकी सूचना सीएमएस को दी तो झगड़ा करने वाले वहां से चले गए। दुर्व्यवहार से नाराज कर्मियों ने ताला बंद कर सीएमएस के आवास का घेराव किया। सुरक्षा की मांग को लेकर विरोध जताने लगे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीबी गौतम ने समस्या का निराकरण कराकर मामले को शांत कराया। उन्होंने ब्लड बैंक में ताला बंद होने पर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed