फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तीन हजार एमटी कम कोयला की आपूर्ति

तीन हजार एमटी कम कोयला की आपूर्ति

Tue, 01 Aug 2017 11:27 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
तीन हजार एमटी कम कोयला की आपूर्ति
अनपरा (सोनभद्र) : विद्युत उत्पादन करने वाली लैंको परियोजना को प्रतिदिन तीन हजार मीट्रिक टन (एमटी) कम कोयला की आपूर्ति हो रही है। कोयला खरीदने के लिए कंपनी को प्रतिदिन नगद भुगतान भी करना पड़ रहा है। जिसका असर विद्युत उत्पादन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

लैंको परियोजना को विद्युत उत्पादन के लिए प्रतिदिन 18 हजार एमटी कोयले की जरूरत पड़ती है लेकिन उसे प्रतिदिन महज 15 हजार एमटी कोयला ही मिल रहा है। एक तो तीन हजार एमटी कोयले की कम आपूर्ति और दूसरे कोयला का भीग जाना, विद्युत उत्पादन को प्रभावित कर रहा है। इससे परियोजना के संचालन में लगे अधिकारियों पर दबाव भी बढ़ रहा है। दरअसल नियमों के तहत जिन कंपनियों को कोयला खरीदना होता है कोल कंपनी को इसकी सूचना जून में देनी होती है। सूचना के साथ ही रुपये भी जमा करने होते हैं। लेकिन लैंको परियोजना प्रशासन जून में यह कार्रवाई नहीं कर सका। बरसात में वैसे भी कोयला की कमी हो जाती है। रुपये जमा न करने के कारण ही कोल कंपनी 18 हजार एमटी की जगह 15 हजार एमटी कोयला की आपूर्ति कर रही है। लैंको परियोजना में छह-छह सौ मेगावाट की दो यूनिटों से विद्युत उत्पादन किया जाता है। इस संबंध में लैंको के एचआर हेड जीएस तिवारी ने बताया कि कोयले की कम आपूर्ति के लिए कोल कंपनी जिम्मेदार नहीं है। समय से आर्डर न होने व बरसात में कोयला की कमी आने के कारण परियोजना को तीन हजार एमटी कम कोयला मिल रहा है।
विज्ञापन


पांचवीं इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू
अनपरा (सोनभद्र) । करीब डेढ़ माह से टरबाइन में तकनीकी खराबी के कारण बंद चल रही अनपरा तापीय परियोजना की पांचवीं इकाई को मंगलवार को लाइटअप कर लिया गया। पांच सौ मेगावाट की इकाई को उत्पादन से लेने से पहले सोमवार को टेस्टिंग का कार्य पूरा किया गया था। तापीय परियोजना की पांच सौ मेगावाट की पांचवीं इकाई जून के प्रथम सप्ताह में टरबाइन में तकनीकी खराबी के कारण ट्रिप कर गई थी। उत्पादन शून्य होने के बाद से ही इंजीनियरों की टीम उसे लाइटअप करने में जुटी थी। टीम को सोमवार की शाम टेस्टिंग के बाद सफलता मिली और मंगलवार की सुबह उसे उत्पादन पर ले लिया गया। इस इकाई के उत्पादन से विद्युत उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। परियोजना के महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अनपरा व लैंको परियोजना से 2095 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed