{"_id":"f69aed69ee821d22a4087eb8bfb94050","slug":"88-candidates-filed-nomination-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"88 उम्मीदवारों ने जमा किए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
88 उम्मीदवारों ने जमा किए नामांकन पत्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को प्रथम चरण के लिए जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिला शुरू हुआ। कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत के लिए 88 उम्मीदवारों ने और राबर्ट्सगंज ब्लाक में क्षेत्र पंचायत के लिए 577 और नगवां ब्लाक में 163 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी के निर्देश पर तीनों जगहों पर आरओ के समक्ष पर्चा दाखिला की कार्रवाई संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही।
सुबह आठ बजे से कलेक्ट्रेट में सीडीओ /एआरओ महेंद्र सिंह और डिप्टी कलेक्टर/ गिरिजा शंकर सिंह, राजेंद्र तिवारी की देखरेख में जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करना शुरू किया।
विज्ञापन
जिला पंचायत क्षेत्र सलखन, चुर्क, राजपुर, मधुपुर, हिंदुआरी, तरावा, बरहमोरी और नगवां के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र जमा करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे।
ताकि उन्हें दिक्कतें न हो। सांय चार बजे तक राबर्ट्सगंज अंतर्गत सदस्य जिला पंचायत के 66 उम्मीदवार और विकास खंड नगवां के 22 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
एसपी शिव शंकर यादव के निर्देश पर एएसपी शंभूशरण यादव ने राजमार्ग से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरियर, खनिज विभाग के समीप बैरियर लगवाया था।
इसके अलावा कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार, एडीएम कार्यालय के समीप फोर्स तैनात रही। दूसरे बैरियर पर तैनात सीटी सीओ सच्चिदानंद और शहर कोतवाल केडी यादव प्रत्याशियों के वाहनों को रोक दे रहे थे।
पुलिस उम्मीदवारों को एक पर्चा पर एक प्रस्तावक ले जाने की अनुमति थी। राबर्ट्सगंज ब्लाक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/आरओ एके श्रीवास्तव की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत के लिए 577 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
वैनी प्रतिनिधि के मुताबिक नगवां ब्लाक में सिंचाई विभाग के एक्सईएन/आरओ कुंजबिहारी सिंह की देखरेख में 163 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।