फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बारिश आंधी से हुआ काफी नुकसान

बारिश आंधी से हुआ काफी नुकसान

Tue, 26 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
बारिश आंधी से हुआ काफी नुकसान
सोनभद्र। जिले में मंगलवार की भोर में और सुबह सात से साढ़े आठ बजे के बीच जगह-जगह तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने काफी नुकसान किया। कोन इलाके के खेमपुर में बिजली गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई, जबकि वहीं मौजूद बालक झुलस गया। बरहमोरी में पीएसी का टेंट तंबू आदि से बना आशियाना गिर गया। कई घरों के सीमेंट टिन शेड उड़ गए। कई जगह खपरौल और फूस के छाजन ढह गए। करमा इलाके के पटेहरा में कई घरों की दिवारें दरक गईं। सीमेंट शेड वाले घर गिर गए। विश्राम मौर्या के घर के दीवार गिरने से एक मवेशी दबकर घायल हो गया। शेड टूटकर गिरने से परिवार के भी कुछ लोग चोटिल हो गए। इसी तरह पूरे जिले में दलहन-तिलहन के साथ गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। आम, महुआ के फसल को भी काफी क्षति पहुंची। मंगलवार की सुबह अचानक तेज आंधी व गरज-चमक के साथ पहले बूंदाबांदी फिर तेज बारिश होने लगी। सुबह करीब साढ़े सात बजे खेमपुर में उमाशंकर के घर के पास बांधी गई गाय की बिजली गिरने से मौत हो गई। पास ही खड़ा बालक सूरज (7) भी झुलस गया। उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया है। आंधी-बारिश से बरहमोरी बालू साइट पर तैनात पीएसी के जवानों टेंट तंबू आदि गिर गए। इससे कुछ जवानों को चोट भी आई। वायरलेस सेट को भी क्षति पहुंची। बारिश से फसलें भी प्रभावित हुई हैं। करमा: क्षेत्र में आंधी के साथ बारिश से कई लोगों के घर के सीमेंट शेड हवा में उड़ गए। खेतों में पड़ी फसलें भी गिर गई हैं। आंधी से मुख्तार अहमद, शकील अहमद, जवाहिर मौर्य पगिया व विश्राम मौर्य, नंदलाल मौर्य, संजय मौर्य, निशांत मौर्य पटेहरा के घरों से टीन शेड आदि उड़ गए। विश्राम मौर्य के घर की दीवार गिरने से एक भैंस व एक पड़िया दबकर घायल हो गई। कुछ लोगों को मामूली चोट भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed