{"_id":"5c9524dcbdec22144b7ef66d","slug":"81553278172-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली के धक्के से ट्राली सवार बालक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली के धक्के से ट्राली सवार बालक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुपुर। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के खाने आजमपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रक की चपेट में रिक्शा ट्राली सवार दो बालक आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हालांकि फायर ब्रिगेड के वाहन ने ट्रक को पूरी तरह से जलने से बचा लिया। हादसे में घायल एक बालक ने वाराणसी में दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।
होली के जश्न के दौरान रिक्शा ट्राली पर बैठ कर तरुण यादव (12) पुत्र कमलेश यादव निवासी सुकृत व अंशु यादव (4) पुत्र प्रमोद गांव में ही जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दिया। इससे दोनों घायल हो गए। इस पर ग्रामीणों ने बवाल शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मनबढ़ों ने पुलिस के सामने ही ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद आग लगाने वाले वहां से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने दोनों घायलों को वाराणसी उपचार के लिए भेजवाया और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने ट्रक को पूरी तरह से जलने से बचा लिया। उधर, वाराणसी में उपचार के दौरान तरुण यादव ने दम तोड़ दिया। अंशु का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मृतक तरुण दो बहनों के बाद वह एकलौता पुत्र था। सुकृत चौकी पुलिस ने इस मामले चौकी इंचार्ज राजेश मौर्या की तहरीर पर राबर्ट्सगंज कोतवाली में कन्हैया लाल यादव निवासी ढोढरी थाना पन्नूगंज के अलावा खाने आजमपुर गांव निवासी मुलायम यादव, विनोद यादव, प्रमोद यादव, त्रिभुवन यादव, गोरख, मनीष यादव, कल्लू, मुन्ना, छेद्दन, राणा यादव, रामपाल यादव, दिलीप, टहलू, वसीम, सत्यपाल यादव समेत कई अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब तक इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है। उधर, मधुपुर टेड़वा बस्ती निवासी विमलेश (19) बाइक से गिरकर घायल हो गया। वह चंदौली जिले के जयमोहनी गांव के कुछ पहले ही सड़क पर गिरा हुआ मिला। परिवार वालों ने सूचना पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।