{"_id":"5c7d65d9bdec221423552c75","slug":"81551721945-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ से शुरू होगा उतर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ से शुरू होगा उतर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगर में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में आठ मार्च से यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। परीक्षकों को हाईस्कूल की प्रति कॉपी का मूल्यांकन करने पर आठ रुपये एवं इंटर की कॉपी जांचने पर 10 रुपये मिलेंगे। केंद्रों पर मूल्यांकन कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
वर्ष 2019 में राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्र में 71 केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद यूपी बोर्ड ने शिक्षा विभाग को निष्पक्ष ढंग से कॉपियों का मूल्यांकन कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार आठ मार्च से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा। दोनों केेंद्रों पर 15 दिनों तक कॉपियां जांची जाएंगी। शिक्षा विभाग किन-किन जिलों की कितनी हाईस्कूल और कितनी इंटर की कॉपी जांचने के लिए आएंगी, इसे गोपनीय रखा है। हालांकि बोर्ड के निर्देशानुसार मूल्यांकन कराने की तैयारी तेज कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव ने कहा कि कॉपियों के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जल्द ही कितने परीक्षक मूल्यांकन कार्य करेंगे, इसका पता चल जाएगा। कहा कि मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि जरूरत के अनुसार मूल्यांकन केंद्रों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।