{"_id":"5c59d12fbdec22738f51f854","slug":"81549390127-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक गुणवता खराब मिलने पर आठ का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक गुणवता खराब मिलने पर आठ का रोका वेतन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के कई प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों का मंगलवार को बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने निरीक्षण किया। बीएसए ने क्षैक्षिक गुणवत्ता खराब होने पर पांच शिक्षक और तीन शिक्षामित्रों का वेतन रोकते हुए एक प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से बच्चों को बगैर पढ़ाए वेतन लेने वाले शिक्षकों में खलबली मच गई है।
मंगलवार की दोपहर बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय केवली, प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसहरा का निरीक्षण किया। बीएसए ने मौजूद छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के बारे में पूछताछ की तो शिक्षकों के कार्यप्रणाली की पोल खुल गई। शैक्षिक गुणवत्ता ठीक न होने पर बीएसए ने शिक्षकों को फटकार लगाते हुए गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने का निर्देश दिया। बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया शैक्षिक गुणवत्ता ठीक न होने पर प्राथमिक विद्यालय केवली के प्रभारी प्रधानाचार्या नूरीन फातिमा, सहायक अध्यापक ज्योति सिंह, शिक्षामित्र रिंकी सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसहरा के प्रभारी प्रधानाचार्या सीमा देवी, सहायक अध्यापक दीक्षा मौर्य, शिक्षामित्र मंजू सिंह, सुनीता देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसहरा के प्रभारी प्रधानाचार्य उदित नारायण का वेतन रोक दिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय केवली के प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए ने कहा कि जिन भी स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिलेगी वहां के अध्यापकों का वेतन रोक दिया जाएगा।