{"_id":"5c44b81abdec2258bd0c79e4","slug":"81548007450-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन तक दो ट्रेनें रद्द, चार का बदले रूट से होगा परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन तक दो ट्रेनें रद्द, चार का बदले रूट से होगा परिचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मुगलसराय मंडल के सोननगर में कार्य के मद्देनजर रविवार को कई ट्रेनों का या तो रूट बदल दिया गया या फिर रद्द कर दिया गया। इसमें सोनभद्र से होकर गुजरने वाले रेलवे परिचालन पर भी असर पड़ा है। यहां से जुड़ी दो ट्रेनें जहां रद्द कर दी गई हैं। वहीं बदले रूट के क्रम में यहां से चार ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। यह परिवर्तन 21 जनवरी से शुरू होकर 26 से 27 जनवरी तक लागू रहेगा।
पूर्व मध्य रेलवे के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक कुल 55 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। उसमें सिंगरौली-पटना लिंक एक्सप्रेस (23347) और पटना सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस (23348) को रद्द कर दिया गया है। वहीं पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801), नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12802), पुरी-आनंद विहार कानन एक्सप्रेस (128115), आनंद विहार-पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस (12816) का रूट परिवर्तित कर दिया गया है। फिलहाल इन ट्रेनों का बदले हुए रूट (वाया चुनार-गढ़वा रोड-बरकाकाना-मूरी, इसमें सोनभद्र की एरिया शामिल है) से परिचालन किया जाएगा। बदले हुए रूट से परिचालन 21 जनवरी से शुरू होकर 26 से 27 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। जिले के चोपन से चुनार तक का रूट जहां उत्तर मध्य रेलवे से जुड़ा हुआ है। वहीं चोपन से गढ़वा तक का रूट पूर्व मध्य रेलवे की एरिया में आता है। उधर, डीटीएम चोपन एमके रंजन ने भी इसकी पुष्टि की। बताया कि जहां 26 तक रूट परिवर्तन लागू रहेगा। वहीं अपने गंतव्य से 26 को बदले हुए रूट पर चलने वाली ट्रेनें सोनभद्र से 27 जनवरी को गुजरेंगी।