फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल का राष्ट्र की जरुरतो के साथ विकास कार्यों में भी योगदान

एनसीएल का राष्ट्र की जरुरतो के साथ विकास कार्यों में भी योगदान

Sun, 20 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
एनसीएल का राष्ट्र की जरुरतो के साथ विकास कार्यों में भी योगदान
सिंगरौली। एनसीएल परियोजना द्वारा शुक्रवार को शासकीय विद्यालयों के शैक्षणिक विकास सहित गांवो के विकास के कई कार्यों का शुभारंभ किया गया
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सिंगरौली की सांसद रीती पाठक ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कहा कि एनसीएल राष्ट्र की ऊर्जा जरुरतों के लिए कोयले का उत्पादन के साथ ही थानीय इलाकों के विकास का स्तंभ है। विकास कार्यो की कड़ी में शासकीय कन्या उच्च विद्यालय सिंगरौली में मैथ्स की स्मार्ट क्लास के जरिये बच्चों को पढ़ाया जाएगा। विद्यालय की बच्चियां हाई-टेक तरीके से मैथ्स सीख पाएंगी, बल्कि मैथ्स पढने को लेकर बच्चों का डर भी कम हो पाएगा। एनसीएल शासकीय कन्या विद्यालय में दो सेट सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की व्यवस्था कराई गयी है। मशीन का महज एक बटन दबाने भर से नैपकिन बाहर आ जाती है। इस मशीन की मदद से बच्चियां बिना किसी झिझक के और किसी से मदद मांगे बगैर पीरियड्स में सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल कर पाएंगी। गोनर्रा से बिरकुनिया पहुंच मार्ग के पथरिया नाले पर लगभग 60 लाख रुपये की लागत से बने पुल का शुभारंभ भी किया गया। अजगुढ़ पंचायत में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अमलिहवा से खैरवारी टोला तक 4 किलोमीटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का लोकापर्ण भी किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजगुढ़ में एनसीएल द्वारा बनाई गई बाउंड्री वॉल एवं रिटेनिंग वॉल तथा स्कूल के खेल मैदान का समतलीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। एनसीएल ने गोरबी चौकी से मुहेर तक की लगभग साढ़े 4 किलोमीटर लंबी सड़क का डामरीकरण कराया है जिसका शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक रामलल्लू वैश्य, चितरंगी विधायक अमर सिंह, पी एम प्रसाद, आत्मेश्वर पाठक, आर के अंबा, आर बी प्रसाद, मोहम्मद परवेज आदि मौजूद थें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed