फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भाजपा ने की बूथ गठन, सत्यापन की समीक्षा

भाजपा ने की बूथ गठन, सत्यापन की समीक्षा

Sat, 08 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने की बूथ गठन, सत्यापन की समीक्षा

विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में राबर्ट्सगंज में हुई। इसमें बूथ गठन व सत्यापन की समीक्षा मंडल वार की गई। आगामी गतिविधियों पर रणनीति तय की गई। आगामी लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यासागर राय व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जिला प्रभारी विद्यासागर राय ने बूथ गठन व सत्यापन की समीक्षा किया। कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान व स्वाभिमान सर्वोपरि है। सरकार व संगठन को समन्वय बनाकर मिशन 2019 में पूरी ताकत से जुटना है। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संगठन का निरंतर काम करना है। 2019 में लोकसभा का चुनाव होना है। इसको देखते हुए हम कार्यकर्ताओं को काम करना है। ताकि लोकसभा के चुनाव में नरेेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाया जा सके। 16 सितंबर 2018 को सभी विधानसभाओं में अटल काव्यांजली का आयोजन होगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उस दिन से 25 सितंबर तक पार्टी सेवा सप्ताह के रूप मनायेगी। बैठक में ओबरा विधायक संजीव कुमार गौड़, कोआपरेटिव चेयरमैन राजेंद्र सिंह पटेेल, अनूप तिवारी, गंगा सिंह, कमलेश चौबे, उदयनाथ कुशवाहा, अमरनाथ पटेल, कुसुम शर्मा, अजित चौबे, बिपिन बिहारी, अमरनाथ पटेल, आशुतोष चतुर्वेदी, सुनील सिंह, सुरेश शुक्ला, सुनीता पांडेय, कमलेश धांगर, राजेश कुमार मिश्रा, नार सिंह पटेल, संतोष शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed