{"_id":"5b6b43414f1c1ba33e8b5cf9","slug":"81533756225-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्वच्छता एप्प पर आम आदमी बताएगा सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्वच्छता एप्प पर आम आदमी बताएगा सच्चाई
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। भारत सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान की हकीकत जानने के लिए स्वच्छता एप्प लांच किया है। इस एप्प पर आम आदमी अपने गांव के सफाई व्यवस्था से जुड़े फीडबैक दे सकते हैं। इसी आधार पर संबंधित क्षेत्र के स्वच्छता अभियान का मूल्याकंन हो सकेगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए प्रत्येक घरों में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। गांवों को ओडीएफ बनाने के लिए निगरानी समितियों का गठन किया गया है। जिले को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए पूर्व में 30 किमी की मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक भी किया गया था। निगरानी समिति के सदस्य खुले में शौच करने से फैलने वाले रोगों के बारे में भी आम जनता को बता रहे हैं। अब स्वच्छ भारत मिशन के तहत चार वषों में ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान का मूल्यांकन वहां की जनता देगी। इसके लिए भारत सरकार स्वच्छ ग्रामीण सर्वेक्षण करा रही है जो एक अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा। कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर से एसएसजी 18 एप डाउनलोड कर अपने गांव का फीडबैक दे सकता है। इसी आधार पर भारत मे सभी जिलों की ग्रामीण की रैंकिंग किया जाएगा और दो अक्तूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि दो अक्तूबर तक जिले को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर जिनके घर में शौचालय नहीं उनके यहां शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा लांच किए गए एप्प पर आम जनता अपने क्षेत्र के सफाई का फीडबैक दें।