फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तालाबंदी कर औड़ी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

तालाबंदी कर औड़ी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
तालाबंदी कर औड़ी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अनपरा। म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत औड़ी के लोगों ने मंगलवार को दुराशनी मंदिर प्रांगण से नेहरू चौक तक प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने विवाह भवन कार्यालय में तालाबंदी कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

औड़ी ग्राम सभा के मुन्ना गुप्ता, सावित्री देवी, शिव शंकर चौरसिया, अनिल यादव आदि ने गांव की समस्याओं को लेकर मंगलवार को प्रधान से मुलाकात का प्रयास किया तो प्रधान विवाह स्थल कार्यालय पर नहीं मिले। इससे भड़के ग्रामीणों ने उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए प्रधान व सचिव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत की हालत यह है कि बरसात के मौसम में जगह-जगह नालियां जाम हैं। सड़कों व घरों में बरसात का गंदा पानी घुस रहा है। बरसात से पूर्व ही नालियों की साफ.-सफाई कराने की मांग की गई थी लेकिन नहीं हुई है। जिले में शौचालय बनाने पर जोर दिया जा रहा है लेकिन औड़ी गांव में पात्रों को शौचालय बनाने के लिए धन नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर प्रशांत शर्मा, अंकुर मेहता, पप्पू, रुकमणि देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, धनपति देवी, कुसुम, उर्मिला देवी, रंजना सिंह आदि उपस्थित रहीं। प्रधान प्रतिनिधि शक्ति आनंद का कहना है कि कार्य कराने में सिस्टम आड़े आ रहा है। बिना प्रस्ताव के कार्य कराना संभव नहीं हो रहा है। नालियों की साफ.-सफाई के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed